जौनपुर, मार्च 19 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। शिविरार्थियों को केराकत विधायक तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर के लिए रवाना किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूबेदार वर्मा ने स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मीताराम पाल और संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर छेदीलाल सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, विनोद क...