पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक की पहचान नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय गोविंद उरांव के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एमआरएमसीएच टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर फर्द ब्यान लेते हुए मामले की जानकारी नगर थाना दे दी है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि फर्द ब्यान के अनुसार गोविंद उरांव अपने नानी के घर जंगीपुर में ही रहता था। यह भी पढ़ें- सर्जरी विभाग ने घायल युवक के गर्दन में फंसी गोली निकाला। बुधवार देर रात किसी व्यक्ति को बाईक से नगर छोड़कर अपने नानी...