गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर। जंगीपुर मुख्य बाजार में ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जिला व्यापार मंडल की मांग के बाद लिया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने बताया कि मऊ और आजमगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन अक्सर ग्रामीण मार्गों से होकर जंगीपुर मुख्य बाजार से गुजरते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र में रोजाना लंबा जाम लग जाता है और कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। जंगीपुर थाना से कृषि मंडी तक की लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी वाले मार्ग पर भारी वाहनों के कारण लोग घंटों जाम में फंसते हैं, जिससे आम जनता और व्यापारियों दोनों को परेशानी होती है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि भारी वाहनों को वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन मार्ग से उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.