गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम जंगल हकीम अली और एबीसी सेंटर परिसर की खाली पड़ी जमीन पर अलग अलग दो डॉग शेल्टर बनाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की स्वीकृति उपरांत निर्माण विभाग जल्द ही डीपीआर तैयार करेगा। इन दोनों डॉग शेल्टर को मिला पर 1800 से 2000 निराश्रित कुत्तों को रखा जा सकेगा। उधर, एबीसी सेंटर में 19 मार्च 2025 से अब तक 5743 निराश्रित कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण हो चुका है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि डाग शेल्टर में कुत्तों के रहने के लिए सुरक्षित शेड, भोजन-पानी की व्यवस्था, उपचार कक्ष और निगरानी की व्यवस्था विकसित की जाएगी। 04 डॉग कैचिंग वाहन और एक डॉग एम्बुलेंस खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...