गया, मार्च 5 -- गर्मी बढ़ने के साथ पानी की तलाश में जंगली पशु गांवों की ओर आने लगे हैं। गुरुवार को आमस के बेलबिगहा गांव में जंगल से भटककर एक बारहसिंघा पहुंच गया। सिर पर बड़े-बड़े सींग वाले जंगली जानवर को देखकर गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसी दौरान गांव के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जान बचाने के लिए बारहसिंघा एक घर में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर उसे अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...