सोनभद्र, नवम्बर 28 -- दुद्धी, (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा से सटे गांव मालदीव में शुक्रवार की सुबह एक नीलगाय जंगल से भटक कर मल्देवा स्थित शिव मंदिर पत्ता गोदाम के पास आ गया। लोगों को देखकर भागते समय नीलगाय गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नजर नीलगाय पर पड़ी तो नीलगाय कई घरों के बाउंड्री को फांदते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पत्ता गोदाम के नजदीक एक बाउंड्री को फांद कर भागने के दौरान वह लड़खड़ाकर गिर गया, जिससे उसके दाय पैर फैक्चर हो गया। उसे सड़क पर देखकर कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग एवं पशु विभाग को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग एवं पशु विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से उसे लोगों की मदद से उठाकर वन रेंज कार्यालय ले गए, जहां इलाज चल रहा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.