लखीमपुरखीरी, मई 10 -- लखीमपुर। महेशपुर रेंज के गांव बेलवा में जंगल से भटककर एक हिरण आ गया। हिरण पर कुत्तो ने हमला करके जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण का इलाज करके जंगल मे छोड़ दिया। रविवार को महेशपुर रेंज के महेशपुर बीट के गांव बेलवा मे जंगल से भटक कर एक हिरण आ गया। आबादी के पास आये हिरण को कुत्तो ने हमला करके घायल कर दिया। जिसकी सूचना बेलवा के सचिन कुमार ने वन विभाग को दी। मौके पर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने दरोगा मित्र पाल सिंह तोमर ओर अखिलेश कुमार, बाघ मित्र छत्रपाल, नवनीत,आलोक कुमार को भेजा। घायल हिरण को वन कार्यालय महेशपुर लाया गया। जहां उसका इलाज करके जंगल मे रेस्क्यू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.