पीलीभीत, मई 10 -- जंगल से निकल कर हिरन का बच्चा शहर पहुंच गया। शहर की गतिविधियां देख कर वन्यजीव घबरा गया। हालाकि बस्ती में वन्यजीव को देख कर स्थानीय लोग भी घबरा गए। इसकी सूचना वनाधिकारियों को दी गई। पहले राजा बाग में देखा गया हिरन वहां से जैसे तैसे भाग कर रेलवे स्टेशन चौराहा पर आ गया। यहां लेागों ने कौतूहल वश उसे देखा और भीड़ लग गई। वन विभाग हिरन के बच्चे को रेसक्यू करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...