लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- दुधवा नेशनल पार्क से निकला एक बारहसिंगा पड़ोस के भैरमपुर गांव को पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। जंगल से भटककर एक बारहसिंगा गुरुवार सुबह पास के गांव भैरमपुर पहुंच गया। उसे ग्रामीणों ने पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। गांव की गलियों में इधर-उधर दौड़ रहे बारहसिंगा को देख ग्रामीण भी उसके आगे-पीछे दौड़ते रहे। ग्रामीणों से सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम गांव पहुंची। काफी मशक्कत और भागदौड़ के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्होंने बारहसिंगा को किसी तरह पकड़ा। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भोजन या पानी की तलाश में हिरन जंगल से भटककर आबादी की तरफ आ गया होगा। उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.