हजारीबाग, अप्रैल 16 -- चौपारण प्रतिनिधि भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही जंगली जानवरों का पानी और भोजन की तलाश में शहरी इलाकों की ओर आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जंगल से भटककर एक हिरण चौपारण चट्टी पहुंच गया। बताया जाता है कि हिरण पानी की तलाश में भटकते हुए चौपारण स्थित हीरो शोरूम के समीप पहुंच गया। बीच सड़क और दुकान के पास अचानक हिरण को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर हिरण इधर उधर भागने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चौपारण पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में हिरण पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। उसे सुरक्षित वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.