लखीमपुरखीरी, मार्च 5 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन के बेलरायां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हिरन जंगल से भटककर भैरमपुर गांव में घुस आया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हिरन को गांव की तंग गलियों में इधर-उधर दौड़ते हुए देख ग्रामीण हैरान रह गए। तमाम लोग उत्सुकता से घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेंजर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत की और आखिरकार हिरन को सुरक्षित काबू में ले लिया। रेंजर ने बताया कि हिरन शायद भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटक गया होगा। हो सकता है कि जंगली कुत्तों के डर से हिरन गांव में घुस गया हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...