रांची, मार्च 13 -- हटिया, प्रतिनिधि। नामकुम के सौदाग पंचायत स्थित बड़ पहाड़ जंगल से शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भटककर दो हिरण के बच्चे अपर डहू गांव की ओर आ गए। ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर वापस जंगल की ओर भगाने की कोशिश की, इसी दौरान एक हिरण का बच्चा गिरकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारी राहुल महली गांव पहुंचे और हिरण के बच्चे को कब्जे में लेकर उसका इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, दूसरा बच्चा मौके से गायब हो गया। गांव के मुखिया पतरस तिर्की ने बताया कि एक हिरण का बच्चा भटककर गांव में आ गया था, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक ही हिरण के बच्चे के मरने की पुष्टि हुई है।पशु तस्कर के शिकार की आशंकाजेएमएम के पूर्व जिला सह सचिव प्रसेनजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.