जंगल से भटककर आए हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- महेशपुर। महेशपुर रेंज के गांव बेलवा में जंगल से भटककर एक हिरन आ गया। हिरन पर कुत्तों ने हमला करके जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण का इलाज करके जंगल मे छोड़ दिया। रविवार को महेशपुर रेंज के महेशपुर बीट के गांव बेलवा मे जंगल से भटक कर एक हिरन आ गया। आबादी के पास आए हिरन पर कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। इसकी सूचना बेलवा के सचिन कुमार ने वन विभाग को दी। मौके पर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने दरोगा मित्र पाल सिंह तोमर और अखिलेश कुमार, बाघ मित्र छत्रपाल, नवनीत,आलोक कुमार को भेजा। यह भी पढ़ें- जंगल से भटके हिरण को कुत्तों ने किया घायल, रेस्क्यू कर वापस भेजा गया घायल हिरन को वन कार्यालय महेशपुर लाया गया। जहां उसका इलाज करके जंगल मे रेस्क्यू कर दिया। यह भी पढ़ें- जंगल से भटका हिरन का बच्चा शहर पहुंच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.