पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। सर्दी में वन्यजीव जंगल छोड़ रहे हैं। बस्ती के बीच से होकर या आसपास बाघों की व तेंदुए की दस्तक मिल रही है। आलम यह है कि दहशत के बीच ग्रामीण अब खुद ही वीडियो वायरल कर एक दूसरे को सचेत कर रहे हैं। ताकि सभी सतर्कता से रहे। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ इन दिनों सर्दी में कोहरे के कारण और जमीन पर नमी की वजह से जंगल से बाहर आते हैं। नमी से उनके पैरों में जख्म होने लगते हैं। इस वजह से लगातार जंगल से बाहर आने वाले बाघ दहशत का पर्याय बन रहे हैं। दोनों ही प्रभागों ने अलर्ट करते हुए ग्रामीणों को जागरूक व सचेत करने को निगरानी टीमें लगा दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.