लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- जंगल से निकल रहे बाघ जहां इंसानों पर हमला कर उनको अपना निवाला बना रहे है। वहीं दूसरी तरफ जंगल से निकल रहे जंगली हाथी किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है। इसको लेकर वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। शुक्रवार रात को ग्राम अतरनगर गजरौला में जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने किसानों की लगभग 3 एकड़ गेंहू की फसल को तहस-नहस कर बर्बाद कर दिया। जंगली हाथियों ने देवेन्द्र सिंह गट्टू, कन्हैया, प्रेम व चुम्मापाल के गेंहू के खेत में घुसकर फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों का कहना है कि वन विभाग नुकसान के बाद मौके पर आकर देखने की जहमत तक नहीं उठाता है। किसान देवेन्द्र सिंह गट्टू, ने कहा कि हम लोगों पर तो दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बाघ व तेंदुए इंसानों पर हमला कर उनको अपना निवाला बना रहे हैं, वहीं दूसरी ...