जंगल से निकले तेंदुए ने मचाया आतंक, महिला समेत तीन को किया घायल
महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल की ओर गए ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे। घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम तेंदुए की टोह में लग गई है。
घटना का विवरण लक्ष्मीपुर रेंज के वनग्राम अचलगढ़ निवासिनी ईशा (20 वर्ष) पत्नी मंगरू बुधवार की सुबह गांव के पास जंगल की तरह गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। ईशा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.