बिजनौर, मई 21 -- नूरपुर। जंगल से ट्रैक्टर से रहे मौहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी किसान पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फावड़े से हमला कर तमंचे से धमकाया। बुधवार की दोपहर मौहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी राकेश कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर कहा कि दोपहर को वह अपने खेत से जुताई कर के ट्रैक्टर से अपने घर रहे थे। ठेरी रोड पर संगम बैंकंट हाल के बराबर में चकरोड़ पर उनके पीछे से आये दो अज्ञात बाइक सवार युवकों में से एक ने उनके ट्रैक्टर पर रखे फावड़े से कई हमला कर चोटिल कर दिया, जबकि दूसरे ने उन पर तमंचा सटाकर धमकाया। थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार का कहना है कि वह हमलावरो की शिनाख्त कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह भी पढ़ें- किसान पर फावड़े से हमला कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...