जंगल से अज्ञात शव बरामद
गढ़वा, मई 10 -- रंका, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर बुढ़ापरास-खुथवा मोड़ के बीच स्थित जंगल से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना लाया। शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के कई लोगों ने देखा पर पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। डीएसपी ने बताया कि अज्ञात शव के दोनों पैर के घुटने पर तेज हथियार से काटा गया है। सिर पर भी जख्म के निशान हैं। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:सड़क किनारे खेत में किशोरी का शव मिलने से सनसनी छत्तीसगढ़ पुलिस को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.