जंगल सफारी संग हेली टूरिज्म शुरू होने की संभावना
बगहा, जुलाई 18 -- बगहा। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पटना-वाल्मीकिनगर हेली टूरिज्म अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। वीटीआर में जंगल सफारी के साथ यह शुरू किया जा सकता है। पटना से पर्यटक सीधे वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जंगल, पहाड़ और गंडक की प्राकितिक व मनमोहक छटा का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि पहले चरण में पटना में हेली टूरिज्म शुरू किया गया है। दूसरे चरण में वाल्मीकिनगर के लिए हेली टूरिज्म की शुरूआत की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वीटीआर में जंगल सफारी व गंडक में राफ्टिंग बंद है। ऐसे में पर्यटकों को सिर्फ हेली टूरिज्म का आनंद मिलेगा। जंगल सफारी व राफ्टिंग शुरू होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक वाल्मीकिनगर आएंगे। एक साथ हेली व ईको टूरिज्म का रोमांच अनुभव करेंगे। थरुहट क्षेत्र के संतपुर के मोहन काजी, बगहा के राजेश प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.