जंगल सफारी का रोमांच बढ़ा रहा बाघ का दीदार
बगहा, मार्च 28 -- बगहा, हमारे संवाददाता। पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में इन दिनों जंगल सफारी का रोमांच अपने चरम पर है। सफारी के दौरान पर्यटकों को 'जंगल के राजा' बाघ का दीदार होने से सैलानियों में उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिल रहा है। गोरखपुर से वीटीआर में वाल्मीकिनगर घुमने आये पर्यटक डॉ राजेश कुमार पांडेय व उनकी पूरी फैमिली को वन पथ के समीप अचानक एक बाघ अपनी गौरवमयी चाल में गुजरता दिखाई दिया। बाघ को सामने देख सफारी वाहन का पहिया जैसे थम गया। पर्यटकों की धड़कनें तेज हो गईं और सभी एकटक उस अद्भुत दृश्य को निहारते रह गए। कुछ देर के लिए पूरे जंगल में सन्नाटा छा गया और हर कोई इस दुर्लभ क्षण को अपने कैमरे और आंखों में कैद करने में जुट गया।जैसे ही बाघ वहां से आगे बढ़ा, पर्यटकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.