जंगल ले जाकर मारपीट, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 13 -- बिल्सी। मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और नकदी गायब होने के आरोप में दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित को जंगल में ले जाकर पीटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली से जुड़े प्रकरण में बरेली के आंवला निवासी घनश्याम पुत्र नत्थूलाल माहेश्वरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। घनश्याम ने बताया कि वह अपनी अर्टिगा कार से चालक मोनू उर्फ योगेश कुमार के साथ आंवला जा रहे थे। रास्ते में चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को कार में बैठा लिया और उन्हें आंवला ले जाने के बजाय रिसौली की ओर ले गया।आरोप है कि गांव के निकट जंगल में पहुंचने पर मोनू उर्फ योगेश कुमार, सोनू पुत्र पप्पू ठाकुर और दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.