महाराजगंज, जनवरी 16 -- लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचलगढ़ बीट के जंगल में बुधवार की देर शाम वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी कटान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से साखू के पांच बोटा, एक बाइक तथा लकड़ी काटने में प्रयुक्त फेंट बरामद किया गया। डिप्टी रेंजर आलोक मिश्र वनकर्मियों के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान जंगल के अंदरूनी हिस्से से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। टीम ने घेराबंदी कर देखा कि आरोपी साखू के पेड़ को काटकर उसके बोटा बना रहे थे। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन सतर्कता के चलते दो को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सहबाज और सफी मोहम्मद निवासी बहोरपुर गांव बताया। प्रारंभिक जांच में लकड़ी को चोरी-छिपे बाहर ले जाने की तैयारी की पुष्ट...