रुद्रपुर, मई 10 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के ग्राम गोठा स्थित जंगल में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अधेड़ शनिवार शाम से लापता था। परिजन और ग्रामीण रातभर उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह गांव के पास जंगल में शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, 50 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम गोठा शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह जंगल में उसका शव मिला। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि अनिल नशे का आदी था। वह मजदूरी करता था। मौके ...