उरई, मार्च 18 -- आटा। सुनहेटा गांव के जंगल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वाचर अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान तथा कुछ दूरी पर पड़े कपड़ों ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया है। परिजनों द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिए जाने के बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी ब्रकपाल जंगल क्षेत्र में सुरक्षा कार्य में वाचर के रूप में तैनात था। मंगलवार देर शाम से वह लापता था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिसके बाद देर रात उसका शव जंगल के अंदर पड़ा मिला। शव अर्धनग्न हालत में था। जबकि उसके कपड़े थोड़ी दूरी पर पड़े पाए गए। परिजनों का आरोप है कि शरीर पर मिले चोट और खरोंच के निशान किसी साजिश और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.