गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में राहगीरों को निशाना बनाकर अपहरण और लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सेक्टर-65 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक मजदूर का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर न केवल उसके साथ लूटपाट की, बल्कि उसके भाई को फोन कर उसे छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की मांग भी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी, पीड़ित का आधार कार्ड और लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का निवासी पीड़ित बहरामपुर इलाके में एक फार्म हाउस पर काम करता है। 13 दिसंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह सेक्टर-17ए में अपने भाई से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में एक सफेद रंग की ईको गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार दो य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.