गढ़वा, मार्च 27 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत खाला गांव में महुआ चुनने के दौरान लापरवाही से लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उससे पूरे जंगल में भीषण आग फैल गई। घटना में बड़ी संख्या में वन्य प्राणी प्रभावित हुए हैं। वहीं कई कीमती इमारती लकड़ियां जलकर राख हो गईं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाला गांव निवासी संजय राम सहित कुछ अन्य लोगों ने महुआ के पेड़ों के नीचे गिरे फूलों को आसानी से इकट्ठा करने के उद्देश्य से आग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के जंगल में तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.