आदित्यपुर, मार्च 13 -- जंगल में लगी आग से अफरातफरी गम्हरिया, संवाददाता। पिंड्राबेड़ा और सालमपाथर बीच स्थित जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे जंगल के कई पेड़-पौधे नष्ट हो गए। आग को देख समाजसेवी गौरीशंकर टुडू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन असफल हो गए। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंच डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.