रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा। झनकय्या के पास जंगल में मंगलवार देर रात लगी आग की सूचना से हड़कंप मच गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फायर टीम को दी जिस पर तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह मल्ल के दिशा निर्देशन में फायर यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग दिव्या ग्राम बनलिया के रिहायशी मकान के समीप झाड़ियों में लगी थी जो तेजी से मकान की ओर बढ़ रही थी एवं जंगल m आग फैलने की आशंका फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से तीन डिलीवरी होज पाइप फैलाकर लगातार पंपिंग कर पानी द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई ।फायर यूनिट मेंचालक सुन्दर सिंह,फायरमैन विक्रम सिंह,महिला फायरमैन पूजा,महिला फायरमैन पूनम बिष्ट,महिला फायरमैन ज्योति बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.