सोनभद्र, अप्रैल 21 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के आश्रम मोड़ मनबसा के बीच कटौली के जंगल में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से सैकड़ों सागौन के रोपित पौधे और प्राकृतिक रूप से उगे पौधे जल कर खाक हो गए। इसके साथ ही बड़े पेड़ पौधे भी पूरी तरह से झुलस गए। म्योरपुर वन रेंज के कटौली के जंगल में सोमवार की शाम आग लग गई। रात भर में आग ने काफी दूर तक पौधें और बडे़ पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी सुबह वन विभाग के लोगों को मिली। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- कोट अमोड़ी का जंगल आग की चपेट में आया टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरु कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बांस की कोठी भी आग की चपेट में आ गई, जिससे सांप और छोटे जीव जंतु जल गए । आ...