गढ़वा, अप्रैल 3 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गोठानी गांव स्थित संरक्षित वन में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे किसी ने आग लगा दी। फलत: वन क्षेत्र धू-धूकर जलने लगा। वन में आग लगने की सूचना कैटल गार्ड मुटकी गांव निवासी अरविंद यादव ने वन विभाग के पदाधिकारियों को दी। सूचना पर प्रशासन हरकत में आई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पा लिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में महुआ का सीजन चल रहा है। यह ग्रामीणों के लिए नगदी फसल है। महुआ पेड़ के नीचे जमा पत्तियों को लोग जलाकर साफ करना चाहते हैं ताकि महुआ फूल को चुनने में उन्हें आसानी हो सके। संभवत: इसी कारण से किसी ने वन की सूखी पत्तियों में आग लगा दी। उससे आग फैल गयी और धू-धू कर जलने लगी। आग पर काबू पाने में वनरक्षी तुषार कुमार, कैटल गार्ड अरविंद या...