मथुरा, अप्रैल 21 -- मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित गांव धौरेरा में बघेल बगीची के पास जंगल में रखी लकड़ियों के ढेर में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। महिलाओं ने अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, गांव धौरैरा की दो दर्जन से अधिक महिलाएं घर में खाना बनाने व अन्य कार्यों के लिये चूल्हे का प्रयोग करती है जिसके लिये उनके द्वारा जंगल से लकड़ियाँ बीनकर बघेल बगीची के पास ढेर लगाया जाता है। सोमवार को लकड़ियों के ढेर में आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये। दमकल की गाड़ी भी पहुँच गई, लेकिन तब तक सभी लकड़ियाँ जलकर राख़ हो गई। पीड़ित महिला गुड्डी ने बताया कि गांव की महिलाएं साल भर के लिए ईंधन इकट्ठा करती हैं। बगीची के पास नशेड़ी बैठते है। इनमें से किसी ने सुलगती बीड़ी या चिलम फ़ेंकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.