जंगल में लकड़ी चुनने गई महिला को विषैले सांप ने डंसा, रांची रेफर
रांची, जून 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के समीप शुक्रवार को जलावन के लिए जंगल गई एक महिला को विषैले सांप ने डंस लिया। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय तेतरी केरकेट्टा (पति- कृष्णा मुंडा) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तेतरी केरकेट्टा कोकड़े जंगल में अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। घटना के बाद उसके साथ मौजूद महिला अरजी मुंडाईन ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सक डॉ अंजली श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.