हल्द्वानी, फरवरी 28 -- - फतेहपुर रेंज में 14 दिन के भीतर दो महिलाओं की ले चुका है जान ऑपरेशन टाइगर: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी से सटे फतेहपुर वन रेंज की तलिया बीट में 14 दिन के भीतर दो महिलाओं की जान लेने वाला बाघ गुरुवार रात वन विभाग के बिछाए जाल में नहीं फंसा। तीन वर्ग किमी में पिंजरों, ट्रैक कैमरों और चारे के साथ कड़ी घेराबंदी के बावजूद मूवमेंट दर्ज नहीं हुई। हालात की गंभीरता देखते हुए शुक्रवार से सर्च और गश्त का दायरा तीन किमी से बढ़ाकर करीब 10 किमी कर दिया गया है। बीती 12 फरवरी को पीपलपोखरा की 65 वर्षीय गंगा देवी और 26 फरवरी को पनियाली की 55 वर्षीय कमला फत्र्याल की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से पहुंचे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा विशेष रेस्क्यू वैन में रातभर मोर्चे पर डटे रहे, लेकिन...