महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम बजही के पास जंगल में शुक्रवार की सुबह तेंदुए का एक शावक मृत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना पर पहुंचे वनकर्मी मृत तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियाघर गोरखपुर लेकर चले गए। मौके की स्थिति और मृत शावक के शरीर पर मिले दांत के निशान के आधार पर आपसी संघर्ष से मौत की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- खेत में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू की जांचमृत शावक की खोज बजही गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक शावक को मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर सुनील राव को दी। रेंजर अपने साथ वन दारोगा अशोक सिंह, वन रक्षक धीरेन्द्र और मोहन को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके का निरीक्षण करने के बाद वनकर्मी मृत शावक को अपने साथ लेकर पोस्...