बदायूं, अप्रैल 2 -- जंगल में खून और जानवर के पेट के कुछ अवशेष मिलने के बाद गोकशी की आशंका जताई जा रही है। अवशेष किस जानवर के हैं, इसकी पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पराग फैक्ट्री के पीछे स्थित दहेमी गांव के जंगल का है। बुधवार को यहां जंगल में ताजा खून और जानवर के कुछ पेट के अवशेष मिलने पर लोगों ने गोकशी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि मौके से ऐसे ठोस अवशेष बरामद नहीं हुए, जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि गोवंश की हत्या की गई है। मौके से मिले पेट के अवशेष और खून के सैंपल जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजे गए हैं।पशु चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.