सोनभद्र, मार्च 9 -- रेणुकूट, हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के जंगल में सोमवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव मिला। महिला रविवार की रात घर से नाराज होकर निकली थी। पिपरी थाना क्षेत्र के खडपाथर के जंगल में एक महिला के शव पड़े होने की सूचना सोमवार की सुबह पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने खाड़पाथर के सभासद प्रतिनिधि शंभू खरवार को बुलाकर शव की पहचान कराई। उन्होंने महिला की शिनाख्त 42 वर्षीय शुकवरिया देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र खरवार, निवासी खाड़पाथर के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी कुंवर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की। मृतका के पुत्र राकेश से जानकारी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.