कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर जंगल स्थित लकड़बंधवा के पुराने अभ्रक माइंस में शनिवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में लगे एक कंप्रेशर युक्त ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। यह कार्रवाई डीएफओ सूरज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में वनरक्षी दुर्गा महतो, छत्रपति शिवाजी, गोपाल यादव, किशोर कुमार यादव और पवन कश्यप सहित अन्य कर्मी शामिल थे।जानकारी के अनुसार, इसी अवैध माइका खनन को लेकर एक सप्ताह पूर्व दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसका मामला कोडरमा थाना तक पहुंचा था। यह भी पढ़ें- वन विभाग की टीम पर हमला, वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी हालांकि उस समय इसे जेसीबी मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.