महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी के इंतजाम में जंगल गई महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए गिरफ्तार आरोपी हरिवंश उर्फ टिन्ने की डीएनए जांच कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला चूल्हा जलाने के लिए बीते बुधवार की शाम पास के ही जंगल में गई थी। गांव के ही आरोपी ने महिला को अकेला देख जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस महिला का मेडिकल और न्यायालय में बयान दर्ज करा चुकी है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.