लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- गर्मी तेज होते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में आग लगने का खतरा मंडरा रहा है। सूखे पत्तों और वनस्पति से भरे जंगल में किसी की छोटी सी लापरवाही से भी चिंगारी भड़क सकती है। दुधवा प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जंगल के करीब में मवेशी चराने रोक लगा दी है। साथ गांव वालों को जंगल क्षेत्र में माचिस, बीड़ी या सिगरेट ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आग लगने को लेकर यह मौसम संजीदा बताया जा रहा है। वजह है कि तेज हवाओं के कारण आग लगने की आशंका सबसे ज्यादा है। हालत यह है कि तमाम गांवों में छोटी सी लापरवाही से अग्निकांड हो रहे हैं। ऐसे में जंगल को आग से बचाने की कवायद में वन विभाग जुट गया है। सबसे पहले मानवीय कारणों पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय दुधवा का जंगल पूरी तरह सूखी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.