रामपुर, जून 2 -- मिलक। संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में सोमवार शाम बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मामला थाना केमरी के ग्राम तुमड़िया का है। जहां सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने एक युवक को बेहोशी की हालत ने जंगल में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो युवक गांव का रहने वाला था। युवक 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार को ग्रामीणों ने बेहोशी हालत में देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर नगर स्थित सरकारी अस्पताल आई। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पता...