श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- श्रावस्ती। तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ऊधौपुरवा निवासी बलीराम (45) पुत्र राम सुमिरन 14 अप्रैल को खेत में गेहूं की मढ़ाई करा रहा था। इस दौरान गेहूं घर ले जाने के लिए बोरा लेने खेत से घर के लिए रवाना हुआ। लेकिन घर नहीं पहुंचा और लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को बलीराम का शव सोहेलवा जंगल में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.