मथुरा, जून 29 -- मथुरा वृंदावन रोड स्थित पागल बाबा अस्पताल के पीछे जंगल में रविवार को पेड़ पर एक युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के पीछे जंगल में पेड़ पर युवक फंदा लगाये लटका है। पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा। फॉरेन्सिक टीम को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने आसपास मौका मुआयना किया और फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस को मृतक के कपड़ों से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय अनीश मुंडा पुत्र महेश मुंडा के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- जंगल में फंदे पर लटका मिला बंगाल का युवक पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को खबर कर दी। परिजनों से पुलिस को मिली जानकार...