पीलीभीत, मार्च 6 -- पूरनपुर। होली पर्व के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि का मेला शुरु हो गया। बाइकों के अलावा कार और ट्रैक्टर ट्रालियों से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूर्णागिरि मां के दर्शन को जाएंगे। पीटीआर के जंगलों में रात से आवाजाही प्रतिबंधित होने से श्रद्धालुओं की यात्रा पर भी असर पड़ेगा। महोफ रेंज में वाहनों के प्रवेश से रोक हटाने की मांग की है। उत्तराखंड के टनकपुर जनपद में पूर्णागिरि पर्वत पर सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मैया का मंदिर स्थित है। पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ होली से पहले ही हो चुका है। प्रदेश के शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर और हरदोई सहित कई जिलों श्रद्धालु होली के दूसरे दिन से पूर्णागिरी मैया के दर्शन करने जाते हैं। चैत्र नवरात्र तक चलने वाले इस मेले में दिन के अलावा रात में भी श्रद्धालुओं के जत्थे पूर्णागिरि दर्शन करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.