जंगल में पेड़ से लटका मिला नवविवाहित युवक का शव
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- तीन दिन पहले खेत की गुड़ाई के लिए कहकर घर से निकले थाना सिंगाही के एक गांव के नवविवाहित युवक का शव खैरीगढ़ जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह पत्नी के मायके के जाने के बाद से परेशान था। शीतलापुर गांव के विष्णुनाथ के बेटे प्रहलाद की शादी मार्च में बहम्नपुर की शिवानी से हुई थी। घरवालों के मुताबिक 15 मई को शिवानी मायके गई थी। तभी से प्रहलाद काफी परेशान दिखा। उसी दिन वह खेत में गुड़ाई करने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- मनिका में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या उसकी काफी तलाश के बावजूद कोई पता नहीं लगा। 16 मई को पिता ने थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार को घर से करीब एक किलोमीटर दूर खैरीगढ़ जंगल में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.