लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चीनी मिल के पीछे कोंधवा रेलवे क्रॉसिंग के निकट जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामले में अब युवक की शिनाख्त हो गई है। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को उतरवाकर कब्जे में लिया गया। प्रारंभिक जांच में शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई थी। पुलिस द्वारा कराई गई पहचान में मृतक की शिनाख्त मुशीर पुत्र वकील निवासी ग्राम खैरीगढ़ थाना सिंगाही के रूप में हुई है। बताया गया कि मुशीर वर्तमान में थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बिलहरी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था और 14 जनवरी से लापता था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.