संभल, मई 29 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के सदीरनपुर गांव निवासी इलेक्ट्रिशियन का शव गुरुवार को परियावली गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस व मृतक के परिजन भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। इलेक्ट्रिशियन बुधवार शाम से लापता था। थानाक्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी नरेश प्रजापति का 19 वर्षीय बेटा मोहित प्रजापति परियावली गांव में टीवी, फ्रीज, कूलर समेत इलेक्ट्रिशियन के सामानों की मरम्मत करने की दुकान चलाता था। बुधवार दोपहर परिवार के लोगों की मोहित से फोन पर बात हुई लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया। यह भी पढ़ें- सदीरनपुर में लापता किशोर का शव झील में मिलने से सनसनी परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता...