जंगल में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत
अमरोहा, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां के जंगल में पेड़ पर तेंदुए का शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले शावक पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। शावक दिखने के बाद से ग्रामीणों में खौफ बना है। बीते कई महीनों से गांव अलीपुर कलां में तेंदुए का विचरण जारी है। वन विभाग स्तर से जंगल में पिंजरा लगाने के अलावा अन्य जरूरी सभी प्रयास अब तक किए जा चुके हैं लेकिन आबादी में दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे जंगल में तेंदुआ वर्षों से डेरा डाले है और कई बार गांव में भी देखा जा चुका है। वह, पशुओं पर हमला कर चुका है , बावजूद इसके वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी क्रम में रविवार सुबह सवेरे लोग खेतों की आ जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.