पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। जंगल में युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथी सैदूल्लागंज निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र गोविंद राम का शव सोमवार दोपहर में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बनकटी चौकी क्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी गायत्री देवी बच्चों के साथ चार दिन पहले अपने मायके चली गई थी। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे से लटककर दी जान उसका मायका गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कैंच में है, जहां सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम होना था। पति की मौत की खबर मिलते ही वह मायके से वापस लौट आई।...