जंगल में धधक रहीं शराब की भट्ठियां ध्वस्त
काशीपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। टीम ने ग्राम कचनालगंजी जंगल में नाले के पास छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने में लगी दो भट्ठियां नष्ट कर दीं। मौके पर करीब छह हजार किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है इसके बाद टीम ने ग्राम कलियावाला में दबिश देकर रोहित सिंह के घर से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। विभाग ने अभियान जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.