आगरा, जनवरी 22 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने क्षेत्र के म्याऊं गांव के जंगल में तीतर लडाकर जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 16 तीतर, आधा दर्जन बाइक व 24710 रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में कासगंज के साथ ही एटा, बदायूं व फर्रुखाबाद के जुआरी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने बुधवार की देर शाम गांव म्याऊं के जंगल में स्थित एक बाग से तीतर लड़ाकर हो रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। अचानक पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त में...